रांची, जुलाई 19 -- Ranchi News: रांची, वरीय संवाददाता। इस साल दुर्गा पूजा आयोजन को लेकर रविवार को रांची रेलवे स्टेशन दुर्गा पूजा समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में स्टेशन के दुर्गा पूजा आयोजन को लेकर चर्चा की गई। इसके साथ ही पिछले वर्ष के आयोजन की समीक्षा हुई। समिति के सदस्यों ने पूजा पंडाल की व्यवस्थाओं, सुरक्षा, स्वच्छता, यातायात, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को और बेहतर बनाने के लिए आवश्यक कदम उठाने पर सहमति व्यक्त की। इस वर्ष के दुर्गा पूजा हेतु पंडाल का निर्माण कार्य 23 जुलाई को खूंटी पूजा कर आरंभ होगा। इस वर्ष समिति की ओर से भगवान विष्णु के वामन अवतार के प्रसंग पर पंडाल का निर्माण किया जाएगा। असुर राज बलि और वामन अवतार के प्रसंग को पंडाल में मनमोहक रूप से दर्शाया जाएगा। पंडाल का निर्माण प्लाई,लोहा और असमिया बांस...