Ranchi News: इस्पात महिला विकास सहयोग समिति का मेला शुरू
रांची, अगस्त 7 -- Ranchi News: रांची। मेकॉन कम्युनिटी हॉल में शुक्रवार को इस्पात महिला विकास सहयोग समिति द्वारा आयोजित तीन दिवसीय मेले का शुभारंभ हुआ। संरक्षक सोनी वर्मा और समिति की सदस्यों ने दीप प्रज्ज्वलित कर उद्घाटन किया। सोनी वर्मा ने कहा कि यह आयोजन महिला उद्यमिता और स्थानीय हस्तशिल्प को बढ़ावा देने की दिशा में एक सशक्त पहल है। मेले में 62 स्टॉल लगाए गए हैं, जहां हस्तशिल्प आभूषण, राखी और परिधान आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। मौके पर प्रमीला गुप्ता, विनीता प्रकाश, देवदत्ता शाहा, निशी चंद्रा, सबिता सेठी , अनीता मीणा, मोनिका सिंह, राधा दास उपस्थित थीं। यह भी पढ़ें- Ranchi News: इस्पात महिला विकास की ओर से तीन दिवसीय वार्षिक मेले का शुभारंभ
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.