Ranchi News: इस्कॉन में भक्तों ने संतों के साथ मनाया उत्सव
रांची, अक्टूबर 4 -- Ranchi News: रांची। इस्कॉन रांची केंद्र में रविवार को साधुसंग उत्सव का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में इस्कॉन के वरिष्ठ भक्त एवं पूर्व क्षेत्रीय सचिव नारूगोपाल दास शामिल हुए। उन्होंने मधुर कीर्तन और कृष्ण कथा के माध्यम से भक्तों को आध्यात्मिक जीवन का संदेश दिया। कार्यक्रम की शुरुआत हरे कृष्ण कीर्तन से हुई। इस्कॉन गर्ल्स फोरम के भक्तों ने नृत्य के माध्यम से भगवान श्रीहरि के राम, नरसिंह और वामन सहित दस अवतारों की झलक प्रस्तुत की। नारूगोपाल दास ने कहा कि कृष्ण प्रेम प्राप्त करने के लिए मनुष्य को अपने दोषों से मुक्त होना होगा। शास्त्रों की शिक्षाओं का पालन और हरे कृष्ण महामंत्र का नियमित जाप हृदय को निर्मल बनाता है। इस अवसर पर श्रीमद्भागवत ग्रंथ का वितरण भी किया गया। आरती, कीर्तन और प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।
हिंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.