रांची, अगस्त 29 -- Ranchi News: रांची, वरीय संवाददाता। जन्माष्टमी के अवसर पर इस्कॉन, रांची की ओर से स्वस्तिक ईएनटी हॉस्पिटल, कटहल मोड़ के पास पांच दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महामहोत्सव का आयोजन रविवार से शुरू हो रहा है। प्रतिदिन संध्या पांच से आठ बजे तक श्रीमद्भागवत कथा का वाचन लीला पुरुषोत्तम प्रभु करेंगे। चार सितंबर को मुख्य जन्माष्टमी समारोह होगा, जिसमें राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इस दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, श्रीकृष्ण लीलाओं की झांकियां, महाभिषेक, 1008 भोग और वैदिक मेले का आयोजन किया जाएगा। यह भी पढ़ें- Agra News: इस्कॉन की आमंत्रण यात्रा में गूंजा हरिनाम संकीर्तन यह भी पढ़ें- जन्माष्टमी पर घर सजाने के 6 क्रिएटिव आइडिया, खूब सुंदर दिजेगी झांकी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...