रांची, अक्टूबर 27 -- Ranchi News: रांची, वरीय संवाददाता। इन्फैंट्री दिवस पर कॉकरेल कॉम्बैट इंटीग्रेटेड बैटल ग्रुप की ओर से मंगलवार को कैंप में वीर गाथा लेखन प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसका उद्देश्य भारतीय सेना की वीरता, साहस, बलिदान और शौर्य की गौरवशाली परंपरा को सम्मानित करना था। प्रतियोगिता वीरता पुरस्कार प्राप्त उन रणबांकुरों को समर्पित रही, जिन्होंने राष्ट्र की रक्षा करते हुए असाधारण साहस, कर्तव्यनिष्ठा और सर्वोच्च बलिदान का परिचय दिया। प्रतिभागियों ने अपने लेखन के माध्यम से वीरता पुरस्कार विजेताओं के जीवन, साहस, त्याग और राष्ट्र के प्रति समर्पण को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। प्रतियोगिता के माध्यम से वीरता, कर्तव्यनिष्ठा, राष्ट्रभक्ति और त्याग के उन आदर्शों को उजागर किया गया, जो भारतीय सेना की पहचान है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...