रांची, अगस्त 4 -- Ranchi News: रांची। पंडरा ओपी क्षेत्र के इटकी रोड में जोजो नगर में रहने वाली सुधा श्रीवास्तव व पुत्री प्रियांशी रैना तेज रफ्तार कार से धक्का लगने से जख्मी हो गईं। हादसे के बाद चालक कार लेकर मौके से भाग निकलने में कामयाब रहा। इटकी रोड में पावर सब स्टेशन के पास पिछले दिन हुई घटना के समय मां और पुत्री स्कूटी पर सवार होकर कहीं जा रहीं थी। इसी समय तेज रफ्तार कार से स्कूटी को धक्का लगा, जिससे दोनों जख्मी हो गईं। महिला सुधा के सिर के पिछले हिस्से में गंभीर चोट लगी है। वहीं, प्रियांशी के पैर की हड्डी व दोनों हाथ की कलाई टूट गई। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: तेज रफ्तार कार की टक्कर से स्कूटी सवार घायल मामले में जख्मी सुधा श्रीवास्तव के पति प्रणय श्रीवास्तव की लिखित शिकायत पर कार के चालक के विरुद्ध केस दर्ज किया गया है। बताया गया ह...