रांची, अगस्त 29 -- Ranchi News: इटकी, प्रतिनिधि। अपराध नियंत्रण को लेकर इटकी पुलिस ने शुक्रवार देर रात इटकी मोड़ के पास सघन वाहन जांच अभियान चलाया। पुलिस टीम ने आने-जाने वाले वाहनों को रोककर चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस समेत जरूरी कागजातों की जांच की। वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने की सख्त हिदायत दी गई। वरीय पुलिस अधीक्षक रांची के निर्देश पर चलाए गए अभियान के दौरान पुलिस ने संदिग्ध गतिविधियों पर भी नजर रखी। अभियान में थाना प्रभारी शिव नारायण तिवारी, एएसआई किरण बारला, मनीभूषण कुमार, बीके हेम्ब्रोम समेत पुलिस बल के जवान शामिल थे। यह भी पढ़ें- Ranchi News: राहे और सोनाहातू में चला सघन वाहन जांच

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...