Ranchi News: इटकी में 79 प्रतिशत एसआईआर कार्य पूरा
रांची, जुलाई 23 -- Ranchi News: इटकी, प्रतिनिधि। प्रखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान तेजी से चल रहा है। अब तक 79 प्रतिशत मतदाताओं के एसआईआर फॉर्म की ऑनलाइन इंट्री पूरी कर ली गई है। प्रखंड चुनाव प्रभारी हेमंत टोप्पो ने बताया कि प्रखंड में कुल 44,222 मतदाता हैं और निर्धारित समय के भीतर सभी मतदाताओं का एसआईआर कार्य पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि अभियान में 49 बीएलओ और पांच सुपरवाइजर लगातार जुटे हुए हैं। प्रखंड में 30 जून से एसआईआर अभियान शुरू हुआ है, जो 29 जुलाई तक चलेगा। उन्होंने सभी मतदाताओं से अपील की कि वे निर्धारित समय के भीतर संबंधित केंद्रों पर पहुंचकर अपना एसआईआर फॉर्म भरवाकर प्रक्रिया पूरी करा लें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.