Ranchi News: इटकी में 308 मतदाताओं की दावों पर हुई सुनवाई
रांची, अगस्त 24 -- Ranchi News: इटकी, प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय में सोमवार को एसआईआर मैपिंग में छूटे मतदाताओं के दावे-आपत्तियों की सुनवाई हुई। जिला चुनाव आयोग के निर्देश पर स्थानीय प्रशासन ने इटकी के 26 बूथों के 423 अनमैप्ड मतदाताओं को सुनवाई के लिए नोटिस जारी किया था। इसके लिए चार केंद्र बनाए गए थे, जहां 25 कर्मी तैनात किए गए थे। सुनवाई की निगरानी बीडीओ गिरेन्द्र टुडू कर रहे थे। निर्धारित समय से पहले ही केंद्रों पर मतदाताओं का पहुंचना शुरू हो गया था। अपने जरूरी दस्तावेज लेकर बड़ी संख्या में मतदाता कतार में खड़े रहे। सुनवाई का काम देर शाम तक चला। प्रखंड वीपीआरओ हेमंत एक्का ने बताया कि 423 अनमैप्ड मतदाताओं में 308 मतदाता उपस्थित हुए, जिनके दावों-आपत्तियों की सुनवाई की गई। यह भी पढ़ें- Pakur News: अनमैप्ड मतदाताओं की चार जगह हुई सुनवाई प्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.