Ranchi News: इटकी में सैकड़ों पेंशनधारियों को आठ माह से नहीं मिली पेंशन
रांची, अक्टूबर 14 -- Ranchi News: इटकी, प्रतिनिधि। प्रखंड के सैकड़ों जरूरतमंद वृद्ध, विधवा और दिव्यांगों को पिछले आठ माह से पेंशन नहीं मिली है। पेंशन की जानकारी लेने के लिए हर दिन कई बुजुर्ग प्रखंड मुख्यालय पहुंचते हैं, लेकिन संबंधित विभागीय कर्मियों से राशि का आवंटन नहीं होने की सूचना मिलने पर उन्हें निराश होकर घर लौटना पड़ता है। प्रखंड में केंद्र सरकार की इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना के 1191, विधवा पेंशन के 237 और दिव्यांग पेंशन के पांच लाभार्थी हैं। वहीं, राज्य सरकार की मुख्यमंत्री राज्य वृद्धावस्था पेंशन योजना के 4110, मुख्यमंत्री राज्य निराश्रित महिला सम्मान योजना के 1021 और स्वामी विवेकानंद निःशक्त स्वावलंबन प्रोत्साहन योजना के 444 लाभार्थी हैं। राज्य सरकार की ओर से वृद्धावस्था पेंशन का भुगतान सितंबर तक, जबकि विधवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.