Ranchi News: इटकी में मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त
रांची, अगस्त 18 -- Ranchi News: इटकी, प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र में पिछले 24 घंटे से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। भारी बारिश से किसानों के खेतों में लगी हरी सब्जियों की फसलों को नुकसान पहुंचा है, जिससे किसानों को आर्थिक क्षति हुई है। सोमवार को दिन के तीन बजे से क्षेत्र में तेज हवा के साथ झमाझम बारिश शुरू हुई, जो मंगलवार शाम छह बजे तक लगातार जारी रही। भारी बारिश के कारण लोग घरों में कैद होकर रह गए, जिससे लोगों का कामकाज बुरी तरह प्रभावित हुआ। खासकर मजदूर तबके के लोगों को मजदूरी नहीं मिली, जिसके कारण वे दिनभर खाली हाथ बैठे रहे। करीब 24 घंटे से अधिक समय तक हुई भारी बारिश से शिमला मिर्च, बैंगन, फूलगोभी, कद्दू, करेला, फ्रेंचबीन, पत्तागोभी सहित कई अन्य फसलें जलमग्न हो गईं। इससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.