Ranchi News: इटकी में पारंपरिक तरीके से बेलवरण पूजा संपन्न
रांची, अक्टूबर 16 -- Ranchi News: इटकी, प्रतिनिधि। इटकी में शुक्रवार को षष्ठी तिथि के अवसर पर पूर्ववर्ती जमींदार के वंशजों ने पाठे की बलि देकर पारंपरिक तरीके से बेलवरण की पूजा-अर्चना की। वहीं, सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति की ओर से पंडित निशांत पांडेय की अगुवाई में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सात्विक विधि से बेलवरण पूजा संपन्न कराई गई। गड़गांव दुर्गा पूजा समिति की ओर से भी बेलवरण की पूजा की गई। पूर्ववर्ती जमींदार के वंशज ढाक, नगाड़े सहित अन्य वाद्य यंत्रों के वादन के साथ मल्टी गांव स्थित बेलवरण स्थल पहुंचे। यहां पंडित ने विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कराई। इसके बाद स्थल पर एक पाठे की बलि देकर आदिशक्ति की आराधना की गई। इटकी में चार स्थानों पर मां दुर्गा की प्रतिमाएं स्थापित कर पूजा-अर्चना की जा रही है। पूजा को लेकर क्षेत्र में चहल-पहल बढ़ गई है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.