रांची, जुलाई 22 -- Ranchi News: इटकी, प्रतिनिधि। प्रखंड सभागार में आयोजित दो दिवसीय ग्राम पंचायत विकास योजना (जीपीडीपी) प्रशिक्षण शिविर का बुधवार को समापन हो गया। प्रशिक्षण में इटकी, बेड़ो, लापुंग और नगड़ी प्रखंडों के पंचायत वीएलई ने भाग लिया। मास्टर प्रशिक्षक मो. खालिद अंसारी ने प्रतिभागियों को निर्णय पोर्टल, जीपीडीपी पोर्टल और ई-ग्राम स्वराज पोर्टल के संचालन, थीम आधारित ग्राम पंचायत विकास योजना तैयार करने, विशेष ग्राम सभा के आयोजन, 16वें वित्त आयोग की अनुदान योजनाओं, डेटा एंट्री तथा पंचायत स्तर पर विकास योजनाओं के प्रभावी और समयबद्ध क्रियान्वयन की जानकारी दी। मास्टर प्रशिक्षक मो. खालिद अंसारी ने कहा कि ग्राम पंचायत विकास योजना गांवों के समग्र विकास का आधार है। प्रशिक्षण का उद्देश्य पंचायत वीएलई को तकनीकी रूप से दक्ष बनाना है, ताकि वे पं...