Ranchi News: इटकी में तेज रफ्तार बोलेरो ने ऑटो को मारी टक्कर, तीन बच्चों समेत 12 घायल
रांची, जुलाई 17 -- Ranchi News: इटकी, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के पलमा गांव के समीप रांची-गुमला मुख्य मार्ग पर शुक्रवार अपराह्न करीब तीन बजे तेज रफ्तार बोलेरो ने सवारी ऑटो को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहन सड़क किनारे पलट गए। हादसे में तीन मासूम बच्चों समेत एक दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार और अफरातफरी मच गई। ग्रामीणों और राहगीरों ने निजी वाहनों व एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को बेड़ो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। चिकित्सक रिजवाना ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल जगरनाथ महतो, सुमती देवी और किरण देवी को बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया। अन्य घायलों का इलाज बेड़ो सीएचसी में चल रहा है।
घायलों की सूची घायलों में बेड़ो निवासी 60 वर्षीय जगरनाथ महतो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.