रांची, अगस्त 13 -- Ranchi News: इटकी, प्रतिनिधि। इटकी में गुरुवार को विवेकानंद पब्लिक स्कूल की अगुवाई में विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में स्कूली छात्र-छात्राएं, भाजपा कार्यकर्ता सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। स्कूल परिसर से नारों के साथ शुरू हुई तिरंगा यात्रा देवी मंडप चौक, सूर्य मंदिर सरोवर, पावर हाउस, प्रखंड कार्यालय और इटकी थाना होते हुए साहेब मोड़ महात्मा गांधी चौक पहुंची। यहां शहीद प्रकाश गोप की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसके बाद तिरंगा यात्रा आगे बढ़ते हुए त्रिविंधा चौक, आदर्श नगर, गुलजार रोड और इटकी बाजार होते हुए स्कूल परिसर पहुंची, जहां यात्रा सभा में बदल गई। यह भी पढ़ें- Dehradun News: चमोली जिले के पोखरी में भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा मौके पर थाना प्रभारी शिव नारायण तिवारी ने कहा क...