रांची, अक्टूबर 27 -- Ranchi News: इटकी, प्रतिनिधि। इटकी बनिया टोली स्थित तालाब छठ घाट के आसपास फैले कचरे की सफाई श्री शक्ति संघ ने शुरू कर दी है। संघ के सदस्यों ने कहा कि छठ जैसे महापर्व पर स्वच्छता बनाए रखने के लिए तालाब के साथ वहां पहुंचने वाली सड़कों की भी सफाई की जाएगी। इसके अलावा छठ घाट पर लाइटिंग, पार्किंग, दूध और आम की लकड़ी सहित अन्य सुविधाओं की व्यवस्था की जाएगी। संघ ने आम लोगों से छठ घाट के आसपास गंदगी नहीं फैलाने की अपील की है। साथ ही चेतावनी दी है कि घाट के आसपास जानबूझकर गंदगी फैलाते पकड़े जाने पर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ सामाजिक कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- Sasaram News: छठ महापर्व को लेकर शिव सरोवर तालाब घाट की सफाई शुरू मौके पर नवीन केशरी, ऋषि सिंह, दुर्गेश केशरी, सचिन पांडे, आर्यन केशरी और अभिनव केशरी सहित अन्य सदस्य म...