रांची, अक्टूबर 26 -- Ranchi News: इटकी, प्रतिनिधि। चक्रवात और भारी बारिश की आशंका से इटकी के किसान चिंतित हैं। खेतों में धान की फसल पककर तैयार हो चुकी है और किसान कटनी भी शुरू कर चुके हैं। धान की बालियां पुष्ट होने से पौधों पर वजन बढ़ गया है। ऐसे में तेज हवा और बारिश होने पर फसल के खेतों में गिरने और पके धान के झड़ने से नुकसान की आशंका है। किसानों ने बताया कि खेतों में जमा पानी सुखाकर कटनी की तैयारी की जा रही थी, लेकिन मौसम खराब होने की आशंका से खेत-खलिहान के काम रोकने पड़े हैं। भारी बारिश होने पर खेतों में दोबारा पानी भर सकता है, जिससे धान की कटनी और खलिहान में मिसाई का काम कई दिनों तक प्रभावित हो सकता है।अधिकृत यह भी पढ़ें- Sasaram News: चक्रवाती तूफान की आहट से सहमे किसान, धान की तैयार फसल पर मंडराया संकट जानकारी के अनुसार, इटकी प्रखंड...