Ranchi News: इटकी में ग्रामीणों ने श्रमदान से जर्जर सड़क की मरम्मत की
रांची, सितम्बर 6 -- Ranchi News: इटकी, प्रतिनिधि। इटकी दरहाटांड़ रेलवे फाटक से पतरा टोली मोड़ तक जर्जर सड़क की ग्रामीणों ने रविवार को श्रमदान कर मरम्मत की। सड़क को आवागमन के लिए सुगम बनाने के लिए गड्ढों में मोरम डाला गया। भाजपा अनुसूचित जनजाति के प्रदेश अध्यक्ष सन्नी टोप्पो ने मरम्मत कार्य के लिए आर्थिक मदद की। इस राशि से 35 से अधिक ट्रैक्टर मोरम गिराकर सड़क के गड्ढों को समतल किया गया। ग्रामीणों ने कहा कि जर्जर सड़क के निर्माण के लिए जनप्रतिनिधियों से कई बार गुहार लगाई गई, लेकिन किसी ने पहल नहीं की। इसके बाद ग्रामीणों ने श्रमदान कर सड़क की मरम्मत की। श्रमदान में अमित महतो, दिवाकर शाही, हिमालय महतो, रामकुमार महतो, दीपक शाही सहित अन्य ग्रामीणों की अहम भूमिका रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.