रांची, अगस्त 9 -- Ranchi News: इटकी, प्रतिनिधि। इटकी सूर्य मंदिर रोड स्थित शनिवार की देर रात पान गुमटी का छप्पर तोड़कर चोरों ने 3500 नगद सहित हजारो रुपये की संम्पति चुरा ले गये। मामले को लेकर गुमटी के मालिक संतोष महतो ने इटकी थाना को लिखित सूचना दी है। घटना के संबंध में मुक्तभोगी संतोष महतो ने बताया कि शनिवार  की करीब नौ बजे गुमटी को बंद कर मकान सोने चल गया। सुबह जब गुमटी खोलने के लिए पहुंचा तो गुमटी का छप्पर टूटा मिला। चोरो ने 3500 नगद के अलावे सिगरेट का डब्बा सहित करीब तीस हजार कीमत के समान को चुरा ले भागे। पुलिस घटना को लेकर छान बीन में जुट गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...