Ranchi News: इटकी में आन-बान से फहराया तिरंगा
रांची, अगस्त 16 -- Ranchi News: इटकी, प्रतिनिधि। प्रखंड में शनिवार को स्वतंत्रता दिवस पर आन-बान और शान के साथ तिरंगा फहराया गया। स्कूलों सहित अन्य संस्थानों में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। प्रखंड मुख्यालय में प्रमुख किरण उरांव, साहेब मोड़ पर जिप सदस्य रीणा देवी, इटकी यक्ष्मा आरोग्यशाला प्रशासनिक भवन परिसर में अधीक्षक डॉ. प्रभाकर कुमार भगत, थाना परिसर में थाना प्रभारी शिव नारायण तिवारी और मॉडर्न इंग्लिश स्कूल में प्राचार्य अलॉशिस कुजूर ने ध्वजारोहण किया। विवेकानंद पब्लिक स्कूल, जेपी चौक और पेंशनर भवन में हाजी मुश्ताक अहमद, आही अली फार्म हाउस में प्रदेश युवा कांग्रेस महासचिव आरिफ रजा सहित क्षेत्र के दर्जनों सरकारी और गैरसरकारी संस्थानों में भी ध्वजारोहण किया गया। यह भी पढ़ें- Pakur News: स्वतंत्रता दिवस पर शान से फहराया गय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.