रांची, अक्टूबर 9 -- Ranchi News: इटकी, प्रतिनिधि। हटिया ग्रिड और इटकी-बेड़ो फीडर के बीच पिस्का नगड़ी के अमन नगर के पास शुक्रवार सुबह 33 हजार वोल्ट का हाईटेंशन तार टूटकर गिर गया। इससे इटकी, बेड़ो और पिस्का नगड़ी के सैकड़ों गांवों में करीब आठ घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। विभागीय जानकारी के अनुसार, सुबह करीब छह बजे तार टूटने से हटिया ग्रिड में तकनीकी गड़बड़ी आ गई। बिजली गुल होने से प्रखंडों में जलमीनारों से पानी की सप्लाई बंद रही। इससे घरेलू कामकाज और खेत-खलिहान से जुड़े कार्य प्रभावित हुए। बिजली और पानी नहीं मिलने से आम लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। खासकर महिलाओं को रोजमर्रा के घरेलू काम निपटाने में दिक्कत हुई। क्षेत्र के छोटे-बड़े उद्योग-धंधे भी ठप रहे, जिससे लोगों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा। विद्युत कर्मियों ने दोपहर करीब एक बजे तार क...