रांची, अक्टूबर 28 -- Ranchi News: इटकी, प्रतिनिधि। इटकी में मुड़मा मेला के दूसरे दिन गुरुवार को वार्षिक जतरा मेला का आयोजन किया जाएगा। 12 पड़हा की ओर से जतरा को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 12 पड़हा राजा शनि उरांव ने बताया कि सुबह नौ बजे पहान अशोक उरांव और पइनभारा श्रीनाथ उरांव जतरा खूंटा पर सफेद मुर्गे की बलि देकर अपने इष्टदेव सिंगबोंगा की पारंपरिक तरीके से पूजा-अर्चना करेंगे। इसके बाद दोपहर करीब तीन बजे आखरा से ढोल-नगाड़े, हाथी, घोड़े, झंडे और अन्य प्रतीकों के साथ शोभायात्रा निकाली जाएगी। जतरा मेले में इटकी के अलावा मल्टी, मकुन्दा, तरगड़ी, बारीडीह, कुन्दी, रानीखटंगा, सियार टोली और टुरुगुरु सहित अन्य गांवों के सैकड़ों लोग भाग लेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...