रांची, सितम्बर 27 -- Ranchi News: इटकी, प्रतिनिधि। इटकी प्रखंड की स्थापना के 18 वर्ष बाद भी प्रखंड मुख्यालय के कई महत्वपूर्ण विभागों में अधिकारियों के पद रिक्त हैं। प्रखंड कृषि पदाधिकारी, पंचायती राज पदाधिकारी, शिक्षा प्रसार पदाधिकारी, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, आपूर्ति पदाधिकारी और पशु चिकित्सा पदाधिकारी जैसे पदों पर अधिकारियों की पदस्थापना नहीं हो सकी है। कई महत्वपूर्ण विभाग अब भी बेड़ो प्रखंड के अधीन हैं। इससे प्रखंड में विकास कार्यों पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि सरकारें आती-जाती रहीं, लेकिन अधिकारियों की कमी दूर करने के लिए ठोस पहल नहीं हुई। बुनियादी सुविधाओं में भी अपेक्षित सुधार नहीं हो सका है। ग्रामीणों की सहभागिता पर विशेष ध्यान की जरूरत

प्रखंड की स्थापना का इतिहास इटकी प्रखंड की स्थापना वर्ष 2008 में हु...