रांची, अगस्त 28 -- Ranchi News: इटकी, प्रतिनिधि। इटकी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) को समय रहते सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में अपग्रेड नहीं किया गया तो स्वास्थ्य विभाग के विरुद्ध चरणबद्ध तरीके से आंदोलन शुरू किया जाएगा। यह बात भाजपा नेता सह पूर्व भाजपा प्रत्याशी सन्नी टोप्पो ने शुक्रवार को इटकी मोड़ पर स्थानीय पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही। उन्होंने कहा कि इटकी प्रखंड की स्थापना हुए 18 वर्ष बीत चुके हैं, इसके बावजूद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को अब तक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तब्दील नहीं किया गया है। विभाग की लचर व्यवस्था के कारण 70 हजार से अधिक आबादी की स्वास्थ्य सेवा आज भी बेड़ो सीएचसी के अधीन है। उन्होंने कहा कि स्थानीय विधायक के मंत्री बनने के बावजूद मांडर विधानसभा क्षेत्र की समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है...