Ranchi News: इटकी के पत्रकार की मां का निधन, शोक
रांची, सितम्बर 6 -- Ranchi News: इटकी, प्रतिनिधि। इटकी के स्थानीय पत्रकार नौशाद अख्तर की माता 94 वर्षीया जुलेखा खातून का शनिवार देर रात निधन हो गया। रविवार दोपहर करीब 2:30 बजे जनाजे की नमाज के बाद स्थानीय कब्रिस्तान में उन्हें सुपुर्द-ए-खाक किया गया। वह पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रही थीं। अपने पीछे छह बेटे, दो बेटियों समेत भरा-पूरा परिवार छोड़ गईं। दिवंगत जुलेखा खातून पत्रकार नौशाद अख्तर के साथ झारखंड हज प्रशिक्षक हाजी कैसार आलम की भी मां थीं। जनाजे में शांति समिति के सदस्य, बुद्धिजीवी मंच के लोग, स्थानीय पत्रकार समेत क्षेत्र के बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.