Ranchi News: इटकी की पांच प्रमुख सड़कें बदहाल, हजारों ग्रामीण परेशान
रांची, सितम्बर 13 -- Ranchi News: इटकी, प्रतिनिधि। गांवों की सड़कें क्षेत्र के विकास के साथ ग्रामीणों के जीवन की डोर होती हैं। गांवों की खेती-बाड़ी, छोटे व्यापार, स्कूली शिक्षा और बीमारों का इलाज इन्हीं सड़कों पर टिका होता है। प्रखंड के सुदूर ग्रामीण इलाकों की कई महत्वपूर्ण सड़कें वर्षों से बेहद बदहाल स्थिति में हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि उन्होंने सड़क निर्माण और मरम्मत के लिए विधायक, सांसद सहित अन्य जनप्रतिनिधियों से कई बार गुहार लगाई, लेकिन अब तक इस दिशा में पहल नहीं हुई। सड़कों की बदहाली के कारण ग्रामीण एक ही क्षेत्र तक सीमित होकर रह गए हैं। आवागमन बाधित होने से लोगों को 10 से 15 किलोमीटर तक अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है। बच्चे समय पर स्कूल नहीं पहुंच पा रहे हैं, जिससे उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है। किसानों को खेत-खलिहान और मंडी त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.