रांची, सितम्बर 22 -- Ranchi News: इटकी, प्रतिनिधि। इटकी और आसपास के ग्रामीण इलाकों में मंगलवार को दिनभर करम पूजा का उल्लास छाया रहा। शाम से देर रात तक लोगों ने पारंपरिक तरीके और हर्षोल्लास के साथ करम देव की पूजा-अर्चना की। गांवों के लगभग सभी अखाड़ों में सरना आदिवासी समाज की ओर से करम डाली गाड़कर रीति-रिवाज के साथ पूजा की गई। घरों के आंगन में महिलाओं ने भी पूजा-अर्चना कर भाइयों की लंबी उम्र की कामना की। महिला-पुरुष और युवक-युवतियां मांदर की थाप पर रातभर नाचते-गाते और झूमते रहे। करम पूजा को लेकर क्षेत्र के लगभग सभी अखाड़ों को फूल-माला, तोरण द्वार और विद्युत सज्जा से भव्य रूप से सजाया गया था। यह भी पढ़ें- Sahibganj News: बोरियो में करम पूजा धूमधाम से मनाई गई इटकी के अलावा गड़गांव, भंडरा, चचगुरा, कुल्ली, सौका, सुगदा, पुरियो, बिधानी, मल्टी, मो...