Ranchi News: इंद्रपुरी में डिलेवरी ब्वॉय को छुरा से वारकर बाइक लूटी
रांची, जुलाई 28 -- Ranchi News: रांची। रातू रोड इंद्रपुरी रोड नंबर एक हेसल तालाब के पास पार्सल पहुंचाने गए डिलेवरी ब्वॉय अभिषेक सिंह पर छुरा से वार किया गया। छुरा के वार से डिलेवरी ब्वॉय जख्मी हो गए। इसी क्रम में उसकी मोटरसाइकिल लूटकर हमलावर मौके से भाग निकलने में कामयाब हो गए। मामले में चतरा के हंटरगंज थाना क्षेत्र के बेहरी गांव निवासी अभिषेक की लिखित शिकायत पर रोहित यादव, विक्की यादव और राजवीर रौनियार के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। बताया गया है कि सूचक सोमवार को रात 12.30 बजे पार्सल डिलेवरी के लिए इंद्रपुरी में हेसल तालाब के पास पहुंचा था। डिलेवरी लेने पहुंचे तीनों युवकों ने अपने पास रखे छुरे से सूचक पर कई वार कर जख्मी कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.