रांची, जुलाई 9 -- Ranchi News: खूंटी, संवाददाता। अनिगड़ा स्थित इंडियन ऑयल डिपो के बाहर क्षतिग्रस्त सड़क को लेकर गुरुवार को युवा कांग्रेस ने विरोध जताते हुए इसकी शीघ्र मरम्मत की मांग की। एआईसीसी सदस्य एवं युवा कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष अरुण संगा और जिला उपाध्यक्ष सुमित हर्ष ने सड़क का निरीक्षण कर डिपो प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया। अरुण संगा ने कहा कि डिपो के बाहर भारी तेल टैंकरों के लगातार खड़े रहने से खूंटी-मुरहू मुख्य मार्ग के किनारे बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। इससे आवागमन प्रभावित हो रहा है और दुर्घटनाओं की आशंका लगातार बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि एक सरकारी उपक्रम की लापरवाही का खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ रहा है। यदि समय रहते सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।जिला उपाध्यक्ष सुमित हर्ष ने जिला प्रशास...