Ranchi News: इंटर स्कूल पेंटिंग प्रतियोगिता में 50 बच्चों ने दिखाई प्रतिभा
रांची, अगस्त 9 -- Ranchi News: खूंटी, संवाददाता। मारवाड़ी युवा मंच, खूंटी नगर शाखा की ओर से रविवार को इंटर स्कूल पेंटिंग प्रतियोगिता 3.0 का आयोजन किया गया। इसमें जूनियर एवं सीनियर वर्ग में विभिन्न विद्यालयों के करीब 50 बच्चों ने भाग लिया। बच्चों ने अपनी कल्पनाशीलता और रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। जूनियर वर्ग में काम्या कुमारी ने तृतीय, आयुष कुमार ने द्वितीय तथा रोशनी होरो ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सीनियर वर्ग में अनामिका कुमारी ने तृतीय, गरिमा ने द्वितीय तथा ओशी ने प्रथम स्थान हासिल किया। विजेताओं को ट्रॉफी, प्रमाण-पत्र एवं पुरस्कार दिए गए, जबकि सभी प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। मंच के अध्यक्ष राजेश मिश्रा ने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों की प्रतिभा को मंच देने और आत्मविश्वास बढ़ाने में सहायक हैं। सचिव गौरव जैन ने निर्णायक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.