Ranchi News: इंटर कॉलेज सालगाडीह छात्र संघ के अध्यक्ष बने वैभव स्वांसी
रांची, अगस्त 7 -- Ranchi News: तमाड़, प्रतिनिधि। प्रखंड के सलगाडीह स्थित तमाड़ इंटर महाविद्यालय में छात्र संघ का चुनाव शांतिपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। चुनाव प्रक्रिया की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य कृष्णा सिंह मुंडा ने की। कार्यक्रम का संचालन रणजीत कुमार मोदक ने किया। चुनाव में वैभव स्वांसी अध्यक्ष और सुदेशना कुमारी सचिव निर्वाचित हुईं। इसके अलावा 11 सदस्यीय कार्यकारिणी समिति का भी गठन किया गया। समिति में पंकज मुंडा, रोशनी कुमारी, सुनोका कुमारी, संगीता कुमारी, अमर प्रमाणिक, मनोज मुंडा एवं मोनिका कुमारी सहित अन्य सदस्यों को शामिल किया गया। इस अवसर पर प्रो. घनश्याम महतो, प्रो. रमाकांत महतो, प्रो. गोविंद चंद्र महतो, डॉ वंदना बनर्जी, प्रो. सुमित्रा मुंडा, प्रो. शर्मिला कुमारी व प्रो. राजकुमार मांझी उपस्थित थे।
हिंदी ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.