रांची, अक्टूबर 9 -- Ranchi News: रांची, विशेष संवाददाता। इंटक का राष्ट्रीय अधिवेशन नई दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में दिसंबर में होगा। महाधिवेशन में पूरे देश से चुने गए करीब 10 हजार डेलीगेट हिस्सा लेंगे। हटिया प्रोजेक्ट वर्कर्स यूनियन के डेलीगेट का चुनाव नवंबर के अंतिम सप्ताह में कराया जाएगा। ये जानकारी हटिया प्रोजेक्ट वर्कर्स यूनियन के महामंत्री लीलाधर सिंह ने शुक्रवार को यूनियन की बैठक में दी। बैठक को संबोधित करते हुए लीलाधर सिंह ने बताया कि इंटक के नियमानुसार प्रत्येक 500 साधारण सदस्यों पर एक डेलीगेट का चुनाव किया जाएगा। वहीं, प्रत्येक पांच हजार साधारण सदस्य मिलकर एक जनरल काउंसिल सदस्य का चुनाव करेंगे। डेलीगेट के चुनाव की प्रक्रिया पूरी होने के बाद यूनियन के महामंत्री इसकी सूचना प्रदेश और राष्ट्रीय इंटक को देंगे। इंटक में राष्ट्रीय अधि...