रांची, अगस्त 30 -- Ranchi News: बुढ़मू, प्रतिनिधि। इंचापीरी अंजुमन इस्लामिया के सदर पद पर रविवार को जुल्फान खान और सचिव पद पर आशीक खान का चयन किया गया। चयन के बाद बुढ़मू प्रखंड अंजुमन एंड वेलफेयर ट्रस्ट के सदर सह विधायक प्रतिनिधि शमीम बड़ेहार और उनके समर्थकों ने दोनों पदाधिकारियों को माला पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर शमीम बड़ेहार ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों से क्षेत्र में नशा, जुआ और अन्य सामाजिक बुराइयों के खिलाफ अभियान चलाने की अपील की। उन्होंने अंजुमन के माध्यम से सामाजिक और विकास कार्यों को आगे बढ़ाने तथा समाज में आपसी भाईचारा और सहयोग की भावना मजबूत करने पर जोर दिया। मौके पर मोहित खान, मुमताज खान, कुदुस, अकील सहित अन्य लोग मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...