रांची, सितम्बर 9 -- Ranchi News: मुरहू, प्रतिनिधि। मुरहू प्रखंड के डोंबारीबुरू स्थित आवासीय विद्यालय से लापता हुआ 10 वर्षीय छात्र पुलिस की तत्परता से करीब आठ घंटे के भीतर खूंटी के बाजारटांड़ से सकुशल बरामद कर लिया गया। छात्र रांची जिले के इटकी थाना क्षेत्र अंतर्गत मोरो झुमरा टोली गांव का रहने वाला है। इसी वर्ष उसका नामांकन आवासीय विद्यालय में कक्षा छह में हुआ था। जिला कल्याण पदाधिकारी प्रमोद राम ने बताया कि रक्षाबंधन के अवसर पर छात्र घर जाना चाहता था, लेकिन उसके अभिभावक उसे लेने विद्यालय नहीं पहुंचे। मंगलवार को दोपहर भोजन के समय छात्र मौका पाकर विद्यालय परिसर से बाहर निकल गया। इसके बाद वह ऑटो से खूंटी बाजारटांड़ पहुंच गया। इधर, लंच के बाद विद्यालय में छात्रों की गिनती के दौरान एक छात्र के गायब होने का पता चला। इसके बाद विद्यालय प्रबंधन ने...