रांची, नवम्बर 4 -- Ranchi News: रांची, वरीय संवाददाता। झारखंड बैडमिंटन एसोसिएशन के द्वारा झारखंड राज्य सब जूनियर (अंडर-15 और अंडर-17) बैडमिंटन चैंपियनशिप सह चयन ट्रायल का अयोजन 29 अक्तूबर से एक नवंबर तक गिरिडीह में हुआ। इसमें आवासीय बैडमिंटन प्रशिक्षण केंद्र मोरहाबादी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई पदक जीते। बालक अंडर-17 एकल में सेंटर के संबित रमेश विजेता बने। सेंटर के ही अनिकेत सिंह उपविजेता रहे। ब्वॉयज डबल्स में श्रीराम रतन और अनिकेत सिंह विजेता बने। केंद्र के मोजाहिद राजा और अंसुल कुमार की जोड़ी उपविजेता रही। बालकों के अंडर-15 डबल्स में वीर प्रताप पांडे और सुरदीप कुमार की जोड़ी ने खिताब जीता। यह भी पढ़ें- Meerut News: खिलाड़ियों ने पदक जीतकर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बनाई जगह मिक्स डबल्स अंडर-17 में मोजाहिद राजा और अनुष्क...