रांची, जुलाई 7 -- Ranchi News: तमाड़, प्रतिनिधि। राजकीय अनुसूचित जनजाति आवासीय बालिका विद्यालय तमाड़ की छात्राओं के स्वास्थ्य जांच को लेकर मंगलवार को तमाड़ अस्पताल की ओर से चिकित्सा शिविर लगाया गया। शिविर में 295 छात्राओं की मलेरिया, आंखों सहित अन्य जांच की गई और दवा के साथ चिकित्सीय परामर्श दिया गया। शिविर में आरबीएसके के तहत छात्राओं की स्क्रीनिंग की गई। डॉक्टर मंजू गुप्ता, डॉ इक़बाल, लैब टेक्नीशियन, फार्मासिस्ट, एएनएम और सीएचओ ने छात्राओं की जांच की। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...