Ranchi News: आर्म्स एक्ट मामले का फरार आरोपी गिरफ्तार
रांची, अगस्त 25 -- Ranchi News: मांडर, प्रतिनिधि। गुप्त सूचना के आधार पर मांडर पुलिस ने आर्म्स एक्ट समेत अन्य धाराओं में दर्ज मामले के प्राथमिकी अभियुक्त 26 वर्षीय संतु उरांव उर्फ मुन्ना उरांव को गिरफ्तार किया है। वह टांगरबसली का रहने वाला है। पुलिस के अनुसार, मांडर थाना कांड संख्या 168/2023, दिनांक 4 अक्टूबर 2023 में वह प्राथमिकी अभियुक्त है। उसके खिलाफ धारा 399, 402 भादवि और 25(1-बी)ए, 26, 35 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज है। मामला दर्ज होने के बाद से संतु उरांव फरार चल रहा था। गांव में उसके मौजूद होने की गुप्त सूचना मिलने पर पुलिस ने कार्रवाई कर उसे गिरफ्तार किया। यह भी पढ़ें- एनडीपीएस मामले में अभियुक्त के घर इश्तेहार चस्पा गिरफ्तारी के बाद जरूरी कानूनी प्रक्रिया पूरी कर उसे न्यायालय में पेश करने के लिए भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.