Ranchi News: आरयू में पीएचडी की अंतिम चयन सूची जारी
रांची, नवम्बर 5 -- Ranchi News: रांची, वरीय संवाददाता। रांची विश्वविद्यालय ने पीएचडी प्रवेश सत्र 2026-27 की अंतिम चयन सूची गुरुवार को जारी कर दी। सूची झारखंड सरकार के रोस्टर एवं यूजीसी के मानदंडों के अनुसार तैयार की गई है। सूची विवि की वेबसाइट पर उपलब्ध है। चयनित अभ्यर्थियों को निर्देश दिया गया है कि वे अपने-अपने विभागों में कार्य दिवसों में उपस्थित होकर शोध पर्यवेक्षक के आवंटन, शोध-विषय के चयन और प्री-रजिस्ट्रेशन सेमिनार की प्रक्रिया पूरी करें, ताकि 2 जनवरी 2027 से निर्धारित कोर्सवर्क प्रारंभ हो सके। सभी विभागाध्यक्षों से कहा गया है कि नामांकन से पूर्व चयनित अभ्यर्थियों के प्रमाण-पत्रों का सत्यापन करें। साक्षात्कार में सम्मिलित, लेकिन अंतिम सूची में चयनित न होने वाले अभ्यर्थी अपने अंक शोध निदेशालय से ldirectorresearch@ranchiuniversity.ac...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.