Ranchi News: आरयू के जर्जर भवनों की मरम्मत की मांग, कुलसचिव को ज्ञापन
रांची, अक्टूबर 15 -- Ranchi News: रांची। अबुआ अधिकार मंच ने रांची विश्वविद्यालय (आरयू) के स्नातकोत्तर वाणिज्य विभाग और मोरहाबादी स्थित दीक्षांत मंडप के जर्जर भवनों पर चिंता जताते हुए अविलंब जीर्णोद्धार की मांग की है। मंच के इंचार्ज अभिषेक शुक्ला के नेतृत्व में सदस्यों ने गुरुवार को कुलसचिव डॉ. आरके शर्मा से मुलाकात की। अभिषेक ने बताया कि वाणिज्य विभाग में 600 विद्यार्थी पढ़ते हैं और भवन जर्जर होने से हादसे का खतरा है। दीक्षांत मंडप, कमरों और वॉशरूम की स्थिति भी दयनीय है। कुलसचिव ने जल्द मरम्मत कार्य शुरू कराने का आश्वासन दिया। यह भी पढ़ें- Dumka News: विश्वविद्यालय में आंतरिक शिकायत समिति का गठन यह भी पढ़ें- Ranchi News: डोरंडा कॉलेज में समस्या समाधान के लिए ज्ञापन सौंपा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.