Ranchi News: आरयू: पीएचडी साक्षात्कार के विषय विशेषज्ञों को मिलेगा 5 हजार दैनिक मानदेय
रांची, अक्टूबर 16 -- Ranchi News: रांची, विशेष संवाददाता। रांची विश्वविद्यालय ने पीएचडी अभ्यर्थियों के साक्षात्कार के लिए आमंत्रित किए जानेवाले विषय विशेषज्ञों के मानदेय को लेकर शुक्रवार को अधिसूचना जारी कर दी। इसके अनुसार, 22-24 अक्तूबर तक आयोजित होनेवाले पीएचडी साक्षात्कार के लिए रिसर्च डायरेक्टरेट की ओर से बुलाए जानेवाले विषय विशेषज्ञों को प्रतिदिन 5,000 रुपये का मानदेय दिया जाएगा। यह अधिसूचना विश्वविद्यालय की वित्त समिति की बैठक में हुए निर्णय के आलोक में जारी की गई। अधिसूचना में यह भी स्पष्ट किया गया है कि यात्रा भत्ता (टीए) और जलपान से जुड़े अन्य भुगतान विश्वविद्यालय के मौजूदा नियमों के अनुसार ही किए जाएंगे। इस आदेश की प्रतिलिपि सभी संबंधित विभागाध्यक्षों, वित्त पदाधिकारी और कुलपति व कुलसचिव के निजी सहायकों को सूचनार्थ भेज दी गई है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.