Ranchi News: आरटीसी कॉलेज में धूमधाम से मना करमा पर्व
रांची, सितम्बर 22 -- Ranchi News: ओरमांझी, प्रतिनिधि। आरटीसी कॉलेज दड़दाग में मंगलवार को करमा पर्व धूमधाम से मनाया गया। कॉलेज और शिवाजी प्रतिभा विकास विद्यालय के लिए जमीन दान करने वाले जमीनदारों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। पूजा सह समारोह में मुख्य अतिथि पूर्व सांसद राम टहल चौधरी और कॉलेज के डायरेक्टर डॉ. पारस नाथ महतो शामिल हुए। इससे पहले शिवाजी प्रतिभा विकास विद्यालय और आरटीसी कॉलेज की छात्राओं ने विधि-विधान से करम पूजा की। पूजा स्थल पर डाला में सजाए गए जावा को रखकर पाहन राजा सह विद्यालय के शिक्षक जय नारायण मानकी ने मंत्रोच्चार के बीच पूजा कराई। पूजा के बाद छात्राओं और अन्य लोगों ने मांदर की थाप पर जमकर नृत्य किया। यह भी पढ़ें- Ghatsila News: प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांव में धूमधाम एवं भक्ति भाव से मनाया जा रहा करमा पूजा मौके ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.