रांची, अगस्त 11 -- Ranchi News: ओरमांझी, प्रतिनिधि। आरटीसी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में स्टूडेंट इंडक्शन प्रोग्राम (एसआईपी) एवं ब्रिज क्लासेस-2026 का शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि पूर्व सांसद व संस्थान के अध्यक्ष रामटहल चौधरी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। सरस्वती वंदना के बाद नवप्रवेशित विद्यार्थियों का पुष्प देकर स्वागत किया गया। प्राचार्य डॉ. एन. हरिबाबू, प्रो. एपी सिंह, श्याम नारायण महतो व सुमीत राज ने विद्यार्थियों को अनुशासन, सकारात्मक सोच, तकनीकी ज्ञान और निरंतर सीखने के लिए प्रेरित किया। विभागाध्यक्षों ने भी महत्वपूर्ण जानकारी दी। यह भी पढ़ें- Lakhisarai News: राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय में छात्र प्रेरण कार्यक्रम का शुभारंभ यह भी पढ़ें- छात्रों के इंडक्शन कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...