रांची, अक्टूबर 13 -- Ranchi News: रांची, विशेष संवाददाता। डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय की अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) इकाई ने विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के खिलाफ कथित आपत्तिजनक बयानबाजी के मामले में नाराजगी जताई। परिषद ने इस संबंध में मंगलवार को कुलपति प्रो राजीव मनोहर को ज्ञापन सौंपकर घटना की निष्पक्ष जांच और सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध कराने की मांग की है। एबीवीपी ने कहा कि विश्वविद्यालय शैक्षणिक गतिविधियों के साथ अनुशासन, संस्कार और लोकतांत्रिक मूल्यों के विकास का केंद्र है। ऐसी घटनाओं से संस्थान की गरिमा और शैक्षणिक माहौल प्रभावित होता है। परिषद ने प्रशासन से मामले में तथ्यों की जांच कर उचित कार्रवाई करने का आग्रह किया है।ज्ञापन में 24 घंटे के भीतर कार्रवाई की मांग की गई है। एबीवीपी...