रांची, अक्टूबर 28 -- Ranchi News: रांची, वरीय संवाददाता। राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग की दो दिवसीय सुनवाई बुधवार को संपन्न हुई। आयोजन सर्कुलर रोड स्थित परिसदन में किया गया। इस दौरान विवादित जमीन, जिला, विश्वविद्यालय, शिक्षा्र खेलकूद, युवा कार्य विभाग और सीसीएल से संबंधित 70 मामलों की सुनवाई हुई। इसमें रांची जिला से 32 मामले थे। आयोग की सदस्य डॉ आशा लकड़ा ने बताया कि रांची के निर्मला नामक महिला की जमीन पर कब्जा किया गया था, आयोग की पहल पर दखल दिहानी कराया गया। इसी प्रकार सुनिता सांगा की जमीन पर दखल दिहानी की गई। रांची नगर निगम क्षेत्र में भी एक रैयती जमीन पर सड़क निर्माण कराया जा रहा था, आयोग के हस्तक्षेप के बाद सड़क निर्माण कार्य पर रोक लगाई गई और संबंधित रैयत को जमीन वापस की गई। साथ ही सड़क निर्माण से संबंधित सामग्री भी निर्माण स्थल से...