रांची, जुलाई 26 -- Ranchi News: रातू, प्रतिनिधि। लोहरदगा के फल कारोबारी मोहम्मद शादाब ने सुखदेव नगर निवासी ज्योतिष चौधरी पर 2,19,800 रुपये की ठगी और जालसाजी का आरोप लगाते हुए रातू थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। शादाब ने बताया कि वह एमए फ्रूट एंड वेजिटेबल वेंडर के प्रोपराइटर हैं। दो दिन पहले ज्योतिष चौधरी ने फोन कर आम मंगवाया और ग्राम चटकपुर स्थित विनोद चौधरी के गोदाम में माल पहुंचाने को कहा।

आरोप और शिकायतपंडरा में वजन कराने पर गाड़ी सहित वजन 5,240 किलोग्राम और माल उतारने के बाद खाली गाड़ी का वजन 2,100 किलोग्राम निकला, जिससे आम का वजन 3,140 किलोग्राम हुआ। आरोपी ने पहले 9,500 रुपये और बाद में 10,000 रुपये देकर बाकी राशि साझेदार के आने पर देने की बात कही, लेकिन इसके बाद स्कूटी से चला गया और संपर्क नहीं किया। शादाब ने बताया कि 26 मई को उन...