रांची, जुलाई 22 -- Ranchi News: खूंटी, संवाददाता। 30 जुलाई से शुरू होने वाले श्रावणी मेला को लेकर मिनी बाबाधाम के नाम से प्रसिद्ध बाबा आम्रेश्वर धाम में तैयारियां तेज हो गई हैं। बुधवार को उपायुक्त मो. जावेद हुसैन और पुलिस अधीक्षक ऋषभ गर्ग के नेतृत्व में जिला प्रशासन की टीम ने मंदिर परिसर का निरीक्षण कर मेला तैयारियों का जायजा लिया। अधिकारियों ने मंदिर प्रबंधन समिति से तैयारियों की जानकारी ली और साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, पार्किंग, ट्रैफिक प्रबंधन, बैरिकेडिंग, भीड़ नियंत्रण, चिकित्सा सुविधा समेत श्रद्धालुओं के लिए की जा रही व्यवस्थाओं की समीक्षा की। संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ सभी तैयारियां समय पर पूरी करने के निर्देश दिए गए। यह भी पढ़ें- महादेव खोह में श्रावणी मेले की तैयारियों का डीएम, डीआईजी व एसपी ने लिया जायजा उपायुक्...