Ranchi News: आम्रेश्वरधाम में 12 लाख श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक
रांची, अगस्त 30 -- Ranchi News: तोरपा, प्रतिनिधि। प्रसिद्ध बाबा आम्रेश्वर धाम का श्रावणी मेला 2026 शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। महामंत्री मनोज कुमार ने बताया कि मेले में करीब 12 से 13 लाख श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। समिति के 119 सदस्यों ने श्रद्धालुओं की सेवा की। करीब 70 रुद्राभिषेक और पांच दिन विशेष श्रृंगार पूजा हुई। महामंत्री ने जिला प्रशासन, स्वास्थ्य, बिजली, पेयजल विभाग, नगर पंचायत खूंटी, मीडिया और सामाजिक संगठनों के सहयोग के लिए आभार जताया। उन्होंने कहा कि मेला आस्था के साथ स्थानीय रोजगार और व्यवसाय का भी प्रमुख माध्यम बन रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.