रांची, सितम्बर 30 -- Ranchi News: खूंटी, संवाददाता। मुरहू नारी शक्ति किसान प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड (एमएनएसकेपीसीएल) की आठवीं वार्षिक आमसभा नगर भवन में आयोजित हुई। इसमें कंपनी की व्यावसायिक प्रगति, किसान सेवाओं और आगामी योजनाओं की जानकारी दी गई। कंपनी की सीईओ दिव्या स्वरूप ने बताया कि 5 मार्च 2018 को पंजीकृत कंपनी से 3,766 से अधिक महिला किसान शेयरधारक जुड़ी हैं। वहीं, 8,113 से अधिक किसानों को कंपनी की सेवाएं मिल रही हैं। 2025-26 में कारोबार बढ़कर 6.11 करोड़ रुपये:

कंपनी के कारोबार का विवरण दिव्या स्वरूप ने बताया कि वर्ष 2018 से 2026 तक कंपनी का कुल कारोबार 27.49 करोड़ रुपये रहा। वित्तीय वर्ष 2024-25 में 5.84 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ, जो 2025-26 में बढ़कर 6.11 करोड़ रुपये हो गया। वर्ष 2026-27 के लिए 6.78 करोड़ रुपये के कारोबार का लक्ष्य...