Ranchi News: आमया का सुझाव सराहनीय,जनमुद्दों पर होगा काम : विधायक
रांची, अगस्त 31 -- Ranchi News: कांके, प्रतिनिधि। कांके विधानसभा क्षेत्र के जनहित और शैक्षणिक मुद्दों को लेकर आमया संगठन की बैठक सोमवार को विलेज ढाबा में हुई। इसमें कांके विधायक सुरेश कुमार बैठा शामिल हुए। केंद्रीय अध्यक्ष एस अली ने विभिन्न समस्याएं विधायक के समक्ष रखीं। उन्होंने लंबित अल्पसंख्यक आवासीय प्लस टू उच्च विद्यालय का निर्माण शुरू कराने, रिनपास में स्थायी निदेशक की नियुक्ति, सरकारी संस्थानों में स्थानीय लोगों की भागीदारी, स्कूलों में अतिरिक्त कमरे और मरम्मत, बुढ़मू-खलारी में डिग्री कॉलेज और आईटीआई खोलने के साथ जर्जर सड़कों और नालियों का निर्माण कराने की मांग की। विधायक सुरेश बैठा ने कहा कि संगठन के सुझाव जनहित, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय अधिकारों से जुड़े हैं। मांगों को पूरा कराने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा। बैठक में केंद्रीय उप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.