रांची, सितम्बर 25 -- Ranchi News: खूंटी, संवाददाता। उपायुक्त मो जावेद हुसैन की अध्यक्षता में शुक्रवार को समाहरणालय सभागार में राजस्व संग्रहण, राजस्व विभाग एवं भू-अर्जन से संबंधित कार्यों की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में राजस्व, खनन, उत्पाद, मत्स्य, परिवहन, विद्युत, नगर पंचायत समेत विभिन्न विभागों के मासिक एवं वार्षिक राजस्व संग्रहण की स्थिति की समीक्षा की गई। उपायुक्त ने निर्धारित लक्ष्य की प्राप्ति के लिए आवश्यक प्रयास सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। परिवहन विभाग की समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने जिले में यातायात नियमों का सख्ती से अनुपालन कराने तथा नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर नियमानुसार जुर्माना लगाने का निर्देश दिया। राजस्व विभाग से जुड़े दाखिल-खारिज समेत अन्य मामलों की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने कहा कि अंचल कार्यालयों से स...